शिवहर , अप्रैल 04 -- बिहार में शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र में शनिवार को आग लगने से सात घर जलकर नष्ट हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेलाही दुल्ला गांव में आज अचानक एक घर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने आसपास के छह अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। इस घटना में सात घर जलकर नष्ट हो गये तथा तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। इस घटना में दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने कहा कि घटना स्थल पर राजस्व कर्मियों को भेजा गया है। क्षति के आकलन के बाद पीड़ितों को सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित