शिवहर , अप्रैल 29 -- बिहार के शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है ।
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक मे खनिज विकास पदाधिकारी, शिवहर के निर्देश पर खनन निरीक्षक, शिवहर राशिद इनाम के द्वारा औचक छपामारी की गई।
औचक छपामारी में तरियानी छपरा थाना अंतर्गत भुआ टोला के समीप पुराने बागमती धार में अवैध बालु खनन एंव परिवहन मे संलिप्त अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई । इस दौरान दो चालकों को भी गिरफ्तार कर थाना को सुपुर्द किया गया।सभी के खिलाफ तरियानी छपरा थाना कांड संख्या-32/26 दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित