शिवहर , जनवरी 14 -- बिहार में शिवहर जिले के तरीयानी थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर मौलागंज गांव से एक महिला का शव बरामद किया हे। मृतक की पहचान मौलागंज गांव निवासी मोहम्मद जाबिर की पत्नी रौनक खातून (24) के रूप में की गयी है।इस संबंध में मृतका के भाई ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बहन की हत्या कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित