नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प के पांच साल पूरा होने पर गुरूवार को यहां एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पर अमरकंटक में रोजाना एक पौधा लगाने के कार्यक्रम की थी और तब से लेकर आज तक, एक दिन भी यह क्रम नहीं तोड़ा है। अब तक वह 6,000 से अधिक पौधे रोप चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित