शिवपुरी , मई 01 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में ग्वालियर-देवास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा लुकवासा कस्बे के पास उस समय हुआ, जब मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली में सवार मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिनमें महिला मजदूर भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित