शिवपुरी , दिसंबर 19 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के सामान्य वन मंडल अंतर्गत करेरा वन परिक्षेत्र में आज करीब 300 बीघा वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह भूमि करोड़ों रुपये मूल्य की बताई जा रही है। कार्रवाई वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा की गई।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि वन मंडल अधिकारी शिवपुरी सुधांशु यादव को करेरा वन परिक्षेत्र के उत्तर अमोला क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वन भू-माफियाओं द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर खेती किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद आज व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित