शिवपुरी , अप्रैल 3 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र मेंपुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नशीले पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जेसे लगभग 10 लाख 40 हजार रुपये मूल्य कीस्मैक बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेशयादव (24) के रूप में हुईहै। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर करेरा थाना पुलिसने ग्राम टोरिया रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 10 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रॉनिक तोलकांटा भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाईशुरू कर दी है तथा उससे पूछताछ की जा रही है,जिससे नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे मेंजानकारी मिलने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित