शिवपुरी , मई 4 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर की थीम रोड पर एक डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की कल रविवार देर रात मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मृतकों की पहचान पंकज शर्मा (28) और कान्हा शर्मा (16) के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे और मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल को एक डंपर ने टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित