शिवपुरी , दिसंबर 27 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व में आज बांधवगढ़ से लाई गई एक और बाघिन 'महारानी' को शामिल किया गया है। इसके साथ ही टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

माधव टाइगर रिजर्व के सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि महारानी बाघिन के आगमन के बाद यहां चार बाघिन, दो बाघ और दो शावक हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार नई बाघिन को आज ही औपचारिक प्रक्रिया के बाद टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित