शिवपुरी , फरवरी 12 -- शिवपुरी शहर के बीचों-बीच स्थित थीम रोड से लगे प्राचीन नवग्रह मंदिर से बीती रात अज्ञात चोरों ने राधा-कृष्ण की अष्टधातु प्रतिमा चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फिजिकल कॉलेज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवग्रह मंदिर से राधा-कृष्ण की अष्टधातु मूर्ति के साथ दान पेटी में रखी नगद राशि एवं अन्य सामग्री भी चोर अपने साथ ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि यह मंदिर काफी प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। धर्मस्व विभाग द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कर इसे भव्य रूप दिया गया था। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित