शिवपुरी , मार्च 29 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे के पास पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम नरेंद्र प्रजापति (34) है। करेरा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे महुअर नदी के पुल के पास से पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित