चंडीगढ़ , मार्च 14 -- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को पार्टी के एस.सी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जत्थेदार गुलजार सिंह रानीके के साथ विचार-विमर्श के बाद दल के एस.सी प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे की घोषणा कर दी है।
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी के सभी मेहनती और प्रगतिशील नेताओं के प्रदर्शन और सेवा को देखते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आज जारी सूची में 12 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 18 महासचिव, 20 उपाध्यक्ष और 21 संयुक्त सचिव बनाये गये हैं।
एडवोकेट रविंदर सिंह सैंपला को एस.सी प्रकोष्ठ का कार्यालय सचिव और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे पंजाब को पांच जोनों में बांटकर हर जोन की जिम्मेदारी एक जोन अध्यक्ष को सौंपी गई है। पंजाब के सभी जिलों में विंग के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं और पार्टी का प्रचार करने के लिए 9 प्रचार सचिव बनाये गये हैं।
इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों के लिए जिला अध्यक्षों और अमृतसर के विभिन्न हलकों के लिए हलका अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गयी है। सुरजीत सिंह राजा को चंडीगढ़ (यू.टी.) के एस.सी विंग का अध्यक्ष बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित