उदयपुर , अप्रैल 29 -- शियोमी इंडिया ने बुधवार को यहां जीविका साथी प्लस् लॉन्च करने की घोषणा की जो राजस्थान में उदयपुर और जयपुर में एक हजार से अधिक महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका और वित्तीय स्वतंत्रता को सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महिला उद्यमिता पहल है।
इस पहल का उद्घाटन सांसद मन्नालाल रावत की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर श्री रावत ने विकसित भारत का सपना पुरुषों और महिलाओं की समान भागीदारी से ही साकार होने पर जोर देते हुए कहा कि जीविका साथी प्लस जैसे मंच महिलाओं को आजीविका के अवसर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की राह प्रदान करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित