शिमला , मार्च 03 -- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के ड्रेस कोड, विद्यार्थियों की वर्दी या स्कूल भवनों की रंग योजना में कोई तत्काल बदलाव नहीं किया जाएगा।

निदेशालय द्वारा सोमवार को शिमला स्थित कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि आगामी सत्र के लिए नये ड्रेस कोड, वर्दी या भवन रंग योजना को लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त प्रश्नों के संदर्भ में यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है। निदेशालय ने कहा कि संबंधित विद्यालयों द्वारा स्वैच्छिक रूप से अपनाई गयी विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म और शिक्षकों के ड्रेस कोड यथावत जारी रहेंगे। यह निर्णय 25 फरवरी को हितधारकों और स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में हुई चर्चा के बाद लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित