शिमला , फरवरी 10 -- हिमाचल प्रदेश में शिमला पुलिस ने चोपाल इलाके में 1.811 किलोग्राम हशीश (भांग) बरामद कर एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक गर्व सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में चोपाल थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) कानून की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ की बरामदगी नौ फरवरी को नियमित रूप से चलाए जाने वाले तलाशी अभियान के दौरान हुई। आरोपी की पहचान चंदन बुद्धा (50) के रूप में हुई है, जो नेपाल का स्थायी निवासी है और शिमला जिले के चोपाल तहसील के बामटा, पोस्ट ऑफिस, गांव पुजारली में रहता था।

उन्होंने कहा, "गश्त के दौरान चोपाल पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को रोका और उसके पास से 1.811 किलोग्राम हशीश बरामद की। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।" उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने मादक पदार्थ रोधी अभियान के लिए प्रतिबद्ध है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है और तस्करी के स्रोत तथा ड्रग तस्करी नेटवर्क के साथ उसके संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित