पटना , फरवरी 07 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या का आंकड़ा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और आधारभूत संरचना जैसी सभी विकास योजनाओं की नींव है।

श्री सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार बिहार में जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके तहत 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से मकान सूचीकरण किया जाएगा। इससे पहले नागरिकों की सुविधा के लिए 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्व-गणना (ऑनलाइन) की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, जिससे इच्छुक व्यक्ति स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित