बीकानेर , फ़रवरी 28 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि शिक्षक विधार्थियों को ऐसी शिक्षा दें, जो उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ायें। श्री बागड़े शनिवार को बीकानेर जिले की नोखा तहसील के सारुंडा गांव में वीरांदेवी रामचन्द्र झंवर आदर्श विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के लोकार्पण करने के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केवल पाठ्यपुस्तक ही नहीं जीवन को आलोकित करने वाली पुस्तकें भी शिक्षक पढ़ाएं और विभिन्न गतिविधियां भी संचालित करें ताकि बच्चों का बौद्धिक विकास हो और उनकी वैचारिक शक्ति भी बढ़े। उन्होंने कहा कि जो स्कूल ऐसा करेंगे वे ही सफल होंगे। अन्यथा विद्यार्थी केवल डिग्री लिए घूमते नज़र आयेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित