नयी दिल्ली , फरवरी 19 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 (वीवीपी-2) का शुभारंभ करेंगे जिसका उद्देश्य राज्य के सीमवार्ती गांवों को मजबूत करना और सबको साथ लेकर चलने वाले विकास को बढ़ावा देना है।
आधिकारिक बयान के अनुसार यह कार्यक्रम दक्षिणी असम के कछार जिले के नाथनपुर गांव में आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा। इस पहल से सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा काफी बढ़ेगी और लोग देश की 'आंख और कान' बन सकेंगे। सीमा पर रहने वाले लोगों के योगदान से सीमा पार के अपराधों को रोकने और अंदरूनी सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 एक केंद्रीय योजना है, जिसका खर्च वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित