अहमदाबाद , जनवरी 14 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अहमदाबाद के नारणपुरा में गुजरात हाउसिंग बोर्ड के सूर्या अपार्टमेंट सेक्शन-2 के पुनर्विकसित मकानों का भूमिपूजन किया।
श्री शाह ने मकर संक्रांति पर्व पर सूर्या अपार्टमेंट सेक्शन-2 के पुनर्विकसित मकानों की औपचारिक आधारशिला रखी और पुनर्विकास के लाभार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शहरी विकास और शहरी आवास राज्य मंत्री दर्शना बहन वाघेला भी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित