शाहजहांपुर , दिसंबर 03 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र में मंगलवार रात राष्ट्रीय राज्य मार्ग -24 पर श्रद्धालुओं से भरी डिवाइडर से टकराकर बस हाईवे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार महिला और बच्चे समेत एक 06 लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बुधवार को बताया कि थाना तिलहर क्षेत्र के राष्टीय राज्य मार्ग 24 के नगरिया मोड पर प्राइवेट बस से 57 श्रद्धालु मथुरा से जय गुरुदेव के सत्संग से वापस लौट कर लखीमपुर जा रहे थे। इसी दौरान बस जैसे ही नगरिया मोड़ के पास पहुंची वैसे ही अचानक ब्रेकर के आ जाने से बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराते हुए बस नेशनल हाईवे पर पलट गई। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने किसी तरह से कंट्रोल किया वरना यहां एक बड़ा हादसा हो जाता। चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकल गया। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है ।
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकलकर सुरक्षित जगह पर बैठा दिया जिसके बाद उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया। फिलहाल गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित