शाहजहांपुर , मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार क्षेत्र में एक लेखपाल ने ट्रेन के आगे लेट कर आत्महत्या कर ली। इस घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा के रहने वाले अमर दीप सक्सेना तिलहर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्य कर रहे थे। गुरुवार देर शाम ड्यूटी से घर आने के बाद वह पैदल सदर बाजार थाना क्षेत्र के इंद्रानगर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे और ट्रेन के सामने लेट गए। ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित