शाहजहांपुर , मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह कार और बस की आमने सामने की टक्कर में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में सुगसुगी पुलिया के पास बरेली डिपो की बस और कार की आमने सामने की टक्कर हो गई।इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है ।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बहार निकाल गया। पुलिस ने दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए फर्रुखाबाद अस्पताल पहुंचाया तथा तीन मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कार सवार लखीमपुर खीरी के हैदराबाद के रहने वाले है और हादसे के समय इटावा जा रहे थे।मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित