शाहजहांपुर , मार्च 04 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पति ने अपनी पत्नी को चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी तथा उसके प्रेमी की ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर घायल कर दिया।घटना के बाद लोगो ने पति की जमकर पिटाई की।पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के रहने वाले मनमोहन पांडेय ने करीब 10 साल पहले प्रेमनगर की रहने वाली युवती आरती (31) से प्रेम विवाह किया था।लेकिन कुछ सालों पहले दोनों को विवाद हो गया न्यायालय में तलाक का मुकदमा विचाराधीन चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित