शाहजहांपुर , अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटी सहित चार लोग घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक (सीओ) पुवायां ने शनिवार को बताया कि थाना सिधौली क्षेत्र के गांव चक कनहऊ के पास दो बाइक सवारों के आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई।इस हादसे में बाडूजई फर्स्ट पक्का तालाब के रहने वाले अजय राठौर (42) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सालू राठौर और सात वर्षीय बेटी सहित चार लोग घायल हो गए ।मृतक अपनी पत्नी और बेटी के साथ रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित