जालंधर , दिसंबर 23 -- पंजाब में जालंधर के शाहकोट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में संदीप कुमार उर्फ सोनू नामक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल बरामद किया।
जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने मंगलवार को बताया कि शाहकोट की गुरु रामदास कॉलोनी निवासी बंगा सिंह के पुत्र33 वर्षीय संदीप कुमार उर्फ सोनू, जो शाहकोट के जिंदर कबाड़िया की दुकान पर काम करता था, की 19 दिसंबर की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांच के लिए विभिन्न टीमें गठित की गयीं। जांच के दौरान, इस मामले के आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा निवासी राजेवाल, पुलिस थाना शाहकोट, जिला जालंधर को 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया और घटना में इस्तेमाल की गयी तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल और दो गोलियां बरामद की गयीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित