एडिलेड , दिसंबर 21 -- इंग्लैंड की टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मक्कलम का मानना है कि वह ऐशेज की सही तैयारी नहीं करा पाये। जिसके कारण मात्र 11 दिनों के खेल में ही सीरीज गंवानी पड़ी, जबकि अभी दो टेस्ट शेष हैं।
एडिलेड में 82 रन की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के 3-0 की अजेय बढ़त लेने के बाद टीएनटी स्पोर्ट्स से बातचीत में मक्कलम ने माना कि उनके प्रतिद्वंद्वियों ने 'बल्ले और गेंद दोनों से हमें पछाड़ दिया और क्षेत्ररक्षण में भी हमें पछाड़ा।' उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन में सटीकता, जबरदस्त और निरंतरता देखी गई।
इंग्लैंड का एकमात्र अभ्यास मैच पर्थ के लाइलैक हिल में एक धीमी पिच पर खेला गया, जिसने ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल भरी पिच पर मिलने वाली परिस्थितियों का बहुत कम अंदाजा दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ कैनबरा में होने वाले गुलाबी गेंद अभ्यास मैच को छोड़ने का फैसला करते हुए, इंग्लैंड ने पांच दिनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद गाबा में दूसरा टेस्ट खेला। इसके बाद मक्कलम ने यह दावा किया कि इंग्लैंड ने हद से अधिक तैयारी कर ली थी और सीरीज की दूसरी आठ विकेट की हार झेलनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित