उदयपुर , अप्रैल 11 -- राजस्थान में उदयपुर शहर के सुखेर थाना पुलिस ने शादी समारोह मे से जेवरात चुराने एवं बैको के अन्दर से नकदी ले जाने वालो ग्रहाको की रैकी कर नकदी लूटने वाली मध्यप्रदेश की कुख्यात अंर्तराज्यीय कडिया सांसी गैंग के दस. दस हजार रुपये के दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिता सालकराम सांसी (26) निवासी मीरकाबाद थाना मुंगावली जिला अशोकनगर मध्यप्रदेश हाल निवासी कडिया सांसी थाना बोडा जिला रामगढ एवं नकुल सांसी (24) निवासी कडिया सांसी थाना बोडा जिला रामगढ मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से सुखेर थाना क्षैत्र के महाप्रज्ञ विहार में आयोजित शादी समारोह से चुराये हुए करीब 40 लाख रूपये के सोने चांदी के आभूषण बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि बदमाशो ने पुरे देश भर में 50 से अधिक वारदातो का करना कबूल किया है।

पुलिस ने बताया कि गत 11 मार्च को महाप्रज्ञ विहार मे स्थित तेरापंथ भवन मे प्रार्थी नरेन्द्र शर्मा के पुत्र सुभम की शादी का कार्यक्रम था। प्रार्थी एवं उसकी पत्नि स्वागत गेट पर मेहमानो की वेलकम कर रहे थे। प्रार्थी के पास एक काले रंग का बेग था जिसमे दुल्हन के पडले (बहु को देने के समस्त आभुषण सोने चांदी के) जेवरात थे । इसी दौरान रात्रि करीब 10.38 पर अज्ञात बदमाश शादी में मेहमान बनकर आये और मौका देखकर प्रार्थी के पास रखा जैवरात से भरा बेग चुरा कर भाग गया।

शादी समारोह में हुई अचानक उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ,उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए थाना स्तर एक टीम का गठन करने का निर्देश प्रदान किये।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्धों को चिन्हित कर तलाश के दौहरान टीम को मध्यप्रदेश राजगढ जिले के कडिया सांसी एवंगुलखेडी गांवो के बदमाशो द्वारा इसी प्रकार की वारदात करने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा लगातार उनके गावो में रैकी कर मुखबीर तंत्र को डवलप कर तकनीकी आसूचना एवं ह्युमन इटेलीजेंस के आधार पर आरोपियो की पहचान कर नामजद किया गया तथा आरोपियो के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई।

टीम द्वारा लगातार कही दिनो तक बदमाशो का पीछा कर मध्यप्रदेश राजगढ के कडिया सांसी व गुलखेडी गावो में दबिश देते हुए घटना कारित करने वाले दोनो बदमाशो को गिरफ्तार कर प्रकरण हाजा में चुराये गये करीब 40 लाख रूपये के सम्पूर्ण शत प्रतिशत सोने चांदी के आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आपियो को शनिवार को न्यायालय में पेश कर पी.सी. रिमाण्ड पर लिया। पुलिस आरोपियों से अन्य स्थानो पर की गई वारदातो के सम्बधं विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित