श्रीगंगानगर , मार्च 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब एक वर्ष पहले लूट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पिछले वर्ष हनुमानगढ़ मार्ग पर आकाशदीप लॉन मैरिज पैलेस के पास रात्रि के समय शादी समारोह में एक महिला से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूट लिये गये थे।

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने कुख्यात शातिर अपराधी अंकित तुली (28) और नवजोतसिंह उर्फ नव्वी रामगढ़िया (35) काे गिरफ्तार कर लिया। उससे लूटे गए गहने और अन्य सामान को बरामद करने का प्रयास किये जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी साहिल काे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित