जालौन , मई 1 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में ग्राम कुरकुरु के 31 वर्षीय ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा उर्फ ओपी की मौत हो गई।

यह हादसा ऐसे समय हुआ जब उनके छोटे भाई सत्यम कुशवाहा की शादी एट कस्बे के अवध पैलेस गेस्ट हाउस में संपन्न हो रही थी। गुरुवार रात बारात पहुंची थी और देर रात तक सभी वैवाहिक रस्में पूरी हो चुकी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित