ढाका , दिसंबर 08 -- बंगलादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेलने की इच्छा व्यक्त करते हुए टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी-20 से अपना संन्यास वापस ले लिया है। शाकिब ने एक साल से अधिक के समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है और पिछले साल ही उन्होंने टेस्ट और टी-20 से संन्यास लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित