देहरादून , मार्च 23 -- त्तराखंड के देहरादून में सोमवार को शहीदी दिवस के अवसर पर "मेरा युवा भारत" के तत्वावधान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से एक पदयात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीद राजगुरु, भगत सिंह एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय परिसर से पथरी बाग चौक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने "मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी", "इंकलाब जिंदाबाद", "भारत माता की जय" जैसे जोशीले नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर, मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आनंद एवं कमला भी उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित