रांची , फरवरी 08 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी द्वारा सरकार पर लगाये गये आरोपों के जवाब दिया है।
श्री शांति ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के विकास पर कुछ बोलने के पहले बाबूलाल मरांडी को सिंबल आधारित चुनाव में निर्वाचित होने वाले अपने रांची मेदिनीनगर जैसे नगर निगमो के मेयर और अन्य शहरी निकायों के अध्यक्ष से पूरी जानकारी जुटा लेनी चाहिए जिन्होंने शहरी क्षेत्रों की विकास योजनाओं में चरणबद्ध तरीके से लूट मचा रखी थी।
श्री शांति ने आज कहा कि 2014 से 2019 तक इस राज्य में भाजपा की पूर्णकालिक सरकार थी। नगर विकास मंत्री भाजपा के थे लगभग सभी निकायों में मेयर,डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के नेतागण सुशोभित थे अधिकांश पार्षद भारतीय जनता पार्टी समर्थक थे, बावजूद इसके शहरी क्षेत्र में विकास नहीं विनाश हुआ क्योंकि "भाजपाई लूट गैंग" ने विकास योजनाओं में आवंटित राशि को योजनाबद्ध तरीके से आपस में बंदरबाट किया और इसका हिस्सा अपने अआकाओं तक पहुंचाते रहे।
लूट का एक शानदार नमूना 100 करोड़ की राशि से राजधानी मे हरमू नदी की सफाई है, जो सफाई से पहले ज्यादा साफ दिखती थी उच्च न्यायालय द्वारा भी इस संबंध में कई बार जवाब तलब किया गया है। मरांडी को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व नगर विकास मंत्री सी पी सिंह पर शहरी क्षेत्रों को बर्बाद करने का सीधा आरोप लगाना चाहिए। महागठबंधन सरकार को इसके लिए ढाल नहीं बनाना चाहिए। मरांडी जी को अपने अपरिपक्व बयानों से जनता के बीच भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशियों और वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा नेताओं को शर्मिंदा नहीं करना चाहिएश्री शांति ने कहा कि शहरी क्षेत्र के विकास के लिए वर्तमान सरकार की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की राजधानी सहित राज्य के कई शहरी क्षेत्र में सरकार के निर्देशानुसार सड़क नाली पुलिया स्ट्रीट लाइट जैसी आम जन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 17 सालों के शासनकाल में किसी नई सड़क का निर्माण फ्लावर का निर्माण भाजपा द्वारा नहीं किया गया।
महागठबंधन सरकार के शासनकाल में राजधानी रांची में फ्लाईओवर का निर्माण, सड़कों पर से यातायात का बोझ कम करने के लिए कई नई सड़कों की खोज और उनका निर्माण, नए फ्लाइओवर के निर्माण की दिशा में प्रक्रिया चालू करना सरकार की विशेष उपलब्धि है। महागठबंधन सरकार द्वारा किए कामों को ही अपना काम बता कर भाजपा के सभी मेयर प्रत्याशी आज जनता के पास जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित