बारां , दिसम्बर 05 -- राजस्थान में वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहरी एवं ग्रामीण नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिये शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर 17 से 24 दिसम्बर तक रविवार का दिन छोड़कर आयोजित किए जाएंगे।

आधिकारिक सू्त्रों ने शुक्रवार को बताया कि शिविरों का आयोजन प्रत्येक नगरीय निकाय एवं प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालय पर किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित