शहडोल , दिसम्बर 21 -- मध्यप्रदेश में शहडोल मेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत 25 वर्षीय छात्रा शिखा बैगा ने आज रविवार सुबह रेलवे कॉलोनी के पास स्थित अपने निजी निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर शहडोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है, जिनमें कथित रूप से मृत्यु पूर्व बयान मौजूद बताया जा रहा है।
शिखा के सहपाठियों के अनुसार, उसने कुछ समय पूर्व मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उस घटना के बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित