नागपुर , मार्च 13 -- महाराष्ट्र में नागपुर के पास केवलारी तालुका के खैरांजी गांव के पास शुक्रवार को शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का एक पहिया पटरी से उतर गया, लेकिन ट्रेन की गति धीमी होने की वजह से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
रेल अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
अधिकारियों के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जब ट्रेन में एक जोरदार झटका महसूस हुआ और कुछ समय के लिए यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। रेलवे प्रशासन को इस बारे में सूचित किया गया और अधिकारी निरीक्षण व मरम्मत कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित