कोझिकोड , अप्रैल 04 -- केरल में मलप्पुरम के वंडूर में कांग्रेस नेता एवं तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर के काफिले को रोककर उनके गनमैन और ड्राइवर पर हमला किया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह हमला वंडूर में तिरुवाली के पास चेलीथोड पुल पर शुक्रवार को सड़क रोको प्रदर्शन के दौरान हुआ। उस समय श्री थरूर कांग्रेस नेता एपी अनिलकुमार के लिए चुनावी प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, जो वंडूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित