मिर्जापुर,09मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के शव गृह मे रखे शव को चूहे खा पर परिजनों ने जमकर बबाल किया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने दोषी कर्मचारियों को जांच के बाद दंड दिया है।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि रविवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी आशुतोष माली 26ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।उसका शव शवगृह में रखा गया था। वहां का फ्रीजर खराब था।शव को बाहर रखा गया था।
उधर परिजनों ने बताया कि सोमवार को शव लेने आए थे।शव को चूहों ने खा लिया था।उनका कहना है कि उन्हें अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि फ्रीजर खराब है । गर्मी को देखते हुए कर्मियों को दो हजार रुपए भी दिए गए।फिर भी लापरवाही की हद हो गई। अस्पताल में शव तक सुरक्षित नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित