भिंड , फरवरी 05 -- मध्यप्रदेश के भिंड जिले में अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन को गोली मारने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अटेर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव के इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को कल गिरफ्त में ले लिया। इनमें से एक बाल अपचारी और दूसरे की पहचान भूरा भदौरिया के रूप में हुई थी।

अटेर एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने आज बताया कि आरोपियों को चंबल पुल अटेर के पास से हिरासत में लिया गया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की गई है।

बताया गया कि 31 जनवरी को आरोपियों ने शराब दुकान से मुफ्त शराब मांगी थी। मना करने पर विवाद हुआ, जिसका सेल्समेन ने वीडियो बना लिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रात को शराब दुकान पर पहुंचे और पिस्टल से फायर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित