हनुमानगढ़ , जनवरी 24 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में शराब ठेकेदारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम को एक पक्ष के हमले में एक ठेकेदार का सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेल्समैन सोनू जाट (31) सुनील गुलरिया के शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। शाम को अपने साथी राकेश के साथ गाड़ी से समाद पर धोक लगाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे अमरसिंह ब्रांच नहर पुल को पार करने लगे, तभी सामने से कुछ लोग आये और उन्होंने उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर गाड़ी रुकवा ली। इस पर वे दोनों वहां से दोनों पैदल भागे, लेकिन एक आरोपी ने सोनू को गोली मार दी, जबकि उसके साथियों ने लाठियों सरियों से गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस ने मुकेश और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित