झुंझुनू , दिसम्बर 09 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ी उपखंड के गाड़राटा पंचायत की डोगर बावड़ी में सोमवार देर रात एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राम सिंह (25) रात करीब एक बजे कालोटा में शादी में काम करने के बाद घर लौटा। उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी चिड़िया देवी से फोन पर बात की। इसके बाद करीब देर रात दो बजे उसने अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।
मृतक के भाई छगन ने बताया कि राम सिंह आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। इसी कारण एक महीने पहले उसकी पत्नी चिड़िया देवी उसे छोड़कर अपने मायके नीमकाथाना चली गई थी। राम सिंह उसे वापस बुलाने को लेकर फोन पर अक्सर झगड़ा करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित