भरतपुर , जनवरी 12 -- राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में किशनपुरा गांव में सोमवार को अपरान्ह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़ कर पुलिस, प्रशासन एवं चंबल परियोजना के अधिकारियों की सांसें फुला दी।
नन्नू राम नामक इस शराबी ने करीब डेढ़ घंटे तक टँकी पर जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलने पर चंबल परियोजना के एक अधिकारी ने टँकी पर चढ़कर शराबी को समझाकर टँकी से उतारा, तब कहीं जाकर प्रशासनिक अमले राहत की सांस ली।
पुलिस की मौजूदगी में नन्नू राम को टंकी से उतारा गया जिसके बाद नन्नू राम के परिजन उसे घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित