पटना , फरवरी 18 -- बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रवक्ता नवल शर्मा ने बुधवार को कहा कि शराबबंदी के लिए बिहार सदैव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऋणी रहेगा।
श्री शर्मा ने आज बयान जारी कर कहा कि शराबबंदी के जरिए नीतीश कुमार ने यह सिखाया कि सत्ता का सही अर्थ समाज की बुराइयों पर प्रहार और मूल्यों की पुनर्स्थापना है। उन्होंने यह उदाहरण स्थापित किया कि जनादेश का सर्वोत्तम उपयोग समाज के चरित्र निर्माण में होता है।
श्री शर्मा ने कहा कि राजस्व की परवाह किए बिना समाज को प्राथमिकता देने और लाखों माताओं-बहनों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली का दीप जलाने के लिए नीतीश कुमार सदैव याद किए जायेंगे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित