प्रयागराज , जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले में शिविर के बाहर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ गई है। वह 18 जनवरी से ही शाम पांच बजे से अपने शिविर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। आज सुबह बुखार आने के बाद वो अपने वैनिटी वैन में सुबह 10 बजे चले गए थे,लेकिन दोपहर दो बजे वैनिटी वैन से उतर कर फिर शिविर के सामने पालकी पर बैठ गए हैं। हालांकि स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद ने अभी तक कोई चिकित्सकीय परामर्श नहीं लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित