श्रीगंगानगर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में एक प्रतिष्ठित व्यापारी को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकाने के मामले में पुलिस ने एक गिरोह से संबंध रखने वाले उत्तर प्रदेश के एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया यह बदमाश संजीव उर्फ तुषार (20) उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 45 सदरपुर में पुराना बारात घर के पास एक किराए के मकान में रह रहा था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में अर्पित शर्मा, रोहितसिंह, आजाद उर्फ हैरी और शिवा उर्फ शिवासिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी को गत दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी भरे संदेश और व्हाट्सएप कॉल किये गये थे। इसी मामले में संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित