नयी दिल्ली , जनवरी 22 -- केंद्रीय मंत्री अश्चिनी वैषणव ने स्विट्जरलैंड के दावोस में गूगल डीपमाइंड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक डेमिस हासाबिस और ओपेन एआई के वैश्विक मामलों के मुख्य अधिकारी क्रिस लेहने से अलग-अलग मुलाकात की।

श्री वैष्णव लेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ रेलवे और सूचना प्रसारण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालते हैं। वह दावोस में गैर सरकारी संगठन विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईफ) के सम्मेलन में भाग लेने गये हैं।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने श्री हासाबिस और लेहने से वैश्विक हित में #एआई के दृष्टिकोण को आकार देने में भारत की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने एआई क्षेत्र की इन हस्तियो से फरवरी, 2026 में नई दिल्ली में होने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित