हाजीपुर , अप्रैल 28 -- बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद कर सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और वैशाली जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 166 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 33 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान प्रकाश कुमार, नवीन कुमार, आशु कुमार, सचिन कुमार, राहुल कुमार, शिवम कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। सभी जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित