हरारे , फरवरी 06 -- वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्वकप फाइनल में मात्र 55 गेंद में सबसे तेज शतक ठोका। इसके साथ ही वह अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए तथा एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने की उपलब्धि भी हासिल की।
आज यहां टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जोकि विश्वकप के फाइनल का सबसे तेज शतक है। उन्होंने अपनी 175 रनों की पारी में 80 गेंदों का सामना किया और 15 चौके और 15 छक्के उड़ाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने 175 रन में 150 रन केवल चौके और छक्के लगाकर अर्जित किये। वैभव ने एक सीजन में 23 छक्के लगाकर अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने की उपलब्धि भी हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित