एंटीगुआ. , दिसंबर 18 -- वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज जोशुआ डोर्न की अगुवाई में अगले वर्ष जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाबवे और नामीबिया में खेला जायेगा। डोर्न ने पिछले वर्ष ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पर्दापण किया था। ऑलराउंडर जोनाथन वैन लांगे को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू भी शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, 15 सदस्यीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2025 के क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं और अंतरराष्ट्रीय तैयारी सीरीज के दौरान प्रभावित किया। इनमें इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शामिल हैं। यह दोनों सीरीज वेस्टइंडीज ने जीती थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित