फिरोजाबाद , फरवरी 7 -- चर्चित वेब सीरीज 'घूसखोर पंडित' के विरोध में शनिवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहे पर प्रदर्शन कर निर्माता और निर्देशक का पुतला दहन किया।

ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष गुड्डा पहलवान के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने वेब सीरीज के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उक्त वेब सीरीज के माध्यम से समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

सभा को संबोधित करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समुदाय के प्रति अपमानजनक प्रस्तुति स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति नियंत्रण में रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित