सक्ती , अप्रैल 15 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है।
प्रशासन ने सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में मंगलवार को बाॅयलर में हुए विस्फोट में मारे गये लोगों की पहचान कर उनकी सूची जारी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों मेंपांच पश्चिम बंगाल, तीन झारखंड, दो बिहार, दो उत्तर प्रदेश, और पांच छत्तीसगढ़ (तीन सक्ती, एक जांजगीर और एक रायगढ़ जिले) के निवासी हैं।
मृतकों के नाम रितेश कुमार, अमृत लाल पटेल, ठंडाराम लहरे, तरुण कुमार ओझा, अक़ीब खान,सुशांता जाना, अब्दुल करीम, उदब सिंह यादव, शेख सैफुदिन, पप्पू कुमार, अशोक परहिया, मानस गिरी, बृजेश कुमार, रामेश्वर महिलांगे, कार्तिक महतो, नदीम मन्सारी ,और शिबनाथ मुर्बु हैं।
घटना के बाद जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर लगातार कार्य कर रहे हैं। घायलों का उपचार नजदीकी अस्पतालों में जारी है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित